Kishtwar: चिनाब नदी में गिरे तीन लोग, चार महीने के मासूम की मौत, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

किश्तवाड़ के मुगलमैदान इलाके में रविवार दोपहर चिनाब नदी के किनारे एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें तीन लोग नदी के तेज बहाव में बह गए। इनमें दो महिलाओं को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया जबकि 4 महीने के मासूम बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नदी किनारे पैर फिसलने से यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, जिसमें एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। काफी तलाश के बाद बच्चे को भी नदी से निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 10:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kishtwar: चिनाब नदी में गिरे तीन लोग, चार महीने के मासूम की मौत, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन #CityStates #Jammu #Kishtwar #Mughalmaidan #ChenabRiver #RiverAccident #RescueOperation #4MonthOldBaby #SubahSamachar