Ghaziabad: जासूसी मामले में समीर उर्फ शूटर समेत तीन और गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेजी थी जानकारी
देश की जासूसी के मामले में पुलिस ने मंगलवार को बिहार के भागलपुर निवासी समीर उर्फ शूटर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इनमें शामली के बाबरी स्थित बुटराडा निवासी समीर और कौशांबी के भोवापुर दुर्गा मंदिर के पास रहने वाला शिवराज है। एसआईटी की पूछताछ में समीर उर्फ शूटर ने बताया कि वर्ष 2024 में सोशल मीडिया पर उसकी असलहों के साथ फोटो वायरल हुई थी। इसके बाद ही सुहेल व नौशाद ने उससे संपर्क किया और व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़। फिर सरदार के निर्देश पर उसने तमाम सैन्य ठिकानों, रेलवे स्टेशनों और बाकी अन्य प्रमुख स्थानों की रेकी कर फोटो-वीडियो व जीपीएस लोकेशन पाकिस्तानी नंबर पर भेजी थीं। वहीं, गिरफ्तार आरोपी शामली के समीर ने बताया कि वर्ष 2024 में ही नौशाद ने उससे इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क किया था। इसके बाद ग्रुप में जोड़ा जिसमें मीरा ठाकुर पहले से जुड़ी थी। वह मीरा के साथ मध्य प्रदेश से पिस्टल तस्करी के मामले में भी शामिल था। इसके अलावा गिरफ्तार हुए तीसरे आरोपी शिवराज ने बताया कि पाकिस्तानी व्यक्ति के निर्देश पर उसने ही सोनीपत रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरा लगाया था। डीसीपी सिटी धवल जयसवाल ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद कई अन्य सामने आए हैं। साथ ही जांच एजेंसियों को तमाम प्रमुख जानकारी मिली है। जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 24, 2026, 14:48 IST
Ghaziabad: जासूसी मामले में समीर उर्फ शूटर समेत तीन और गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेजी थी जानकारी #CityStates #Ghaziabad #PakistaniSpyNews #PakistaniSpyInIndia #SubahSamachar
