Ayodhya News: चौथ लेकर लौट रहे तीन पर जानलेवा हमला

खजुरहट। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपारा में शुक्रवार को एक मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे तीन लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। इस हमले में एक सात वर्षीय बालक समेत तीन लोग घायल हो गए। शुरुआती जानकारी में आपसी रंजिश को हमले की वजह माना जा रहा है।घायलों में मौलीपुर सरैया निवासी इंद्रजीत (26), संतोष कुमार (32) और युग (07) शामिल हैं। ये लोग रामजग के पुत्र की शादी के बाद परंपरा के अनुसार ''चौथ'' लेकर भीटी अंबेडकरनगर क्षेत्र से लौट रहे थे। शाहपारा गांव के पास घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले से मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी बीकापुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. अतुल कुमार मिश्रा ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 03, 2026, 20:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ayodhya News: चौथ लेकर लौट रहे तीन पर जानलेवा हमला #ThreeMenReturningWith'Chauth'AttackedInLife-ThreateningAssault #SubahSamachar