Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले की तीन लड़कियां शूटिंग बाॅल प्रीमियर लीग में चयनित
झज्जर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के जयसिंह पुर कस्बे में 20 से 22 फरवरी तक जयसिंह पुर शूटिंग बॉल प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। शूटिंग बॉल प्रीमियर लीग का आयोजन शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले किया जा रहा है। इसमें 20 लाख के लगभग इनामी राशि खिलाड़ियों को दी जाएगी।एशियन शूंटिंग बाॅल फेडरेशन के कोषाध्यक्ष जेपी कादयान ने बताया कि इस लीग में लड़कों की 12 टीम और लड़कियों की छह टीमें भाग ले रही हैं। हरियाणा के हिसार जिला निवासी सुरेश कुमार को एक टीम का कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा हरियाणा से नितेष, हितेन शर्मा और रॉबिन सिंह खिलाड़ियों का भी चयन हुआ है।लड़कियों में तनु, महिमा व अंश चयनित लड़कियों की टीम में झज्जर से तनु, महिमा, अंशु का चयन हुआ है। लीग का आयोजन एशियाई शूटिंग बॉल फेडरेशन के महासचिव रवींद्र सिंह तोमर, एशियन शूटिंग बाॅल फेडरेशन के कोषाध्यक्ष जेपी कादयान, शूटिंग बाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव जीतराज तोमर, कोषाध्यक्ष जितेंद्र बघेल, उप प्रधान डॉ. ओपी माचरा, कार्यकारिणी सदस्य रंजीत नाना, टेक्निकल चेयरमैन रंजीत बिश्नोई, कंट्रोलर अतुल तोमर और राजेंद्र नंद्रेकर और उनकी पूरी टीम की देखरेख में होगा। यह लीग राउंड रोबिन लीग के आधार पर खेली जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 18, 2026, 19:00 IST
Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले की तीन लड़कियां शूटिंग बाॅल प्रीमियर लीग में चयनित #ThreeGirlsFromTheDistrictSelectedInShootingBallPremierLeague #SubahSamachar
