Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार युवकों को मारी टक्कर, तीन दोस्तों की गई जान
कोतवाली पंतनगर क्षेत्र स्थित टांडा जंगल में देर रात एक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों ही रुद्रपुर से शादी समारोह में शामिल होने के लिए हल्द्वानी जा रहे थे। मृतकों की पहचान जसपुर निवासी 20 वर्षीय अनिकेत, रामपुर निवासी 24 वर्षीय आकाश और रुड़की निवासी 22 वर्षीय रोहन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह टांडा जंगल के पास पहुंचे तो उनकी स्कूटी को सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 13:16 IST
Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार युवकों को मारी टक्कर, तीन दोस्तों की गई जान #CityStates #UdhamSinghNagar #UttarakhandNews #UkNews #RudrapurNews #PantnagarRoadAccident #TandaJungleCrash #ThreeFriendsKilled #ScooterScorpioCollision #RudrapurToHaldwaniAccident #SubahSamachar
