UP: दोस्त को दी तालिबानी सजा, मोबाइल चोरी करने के आरोप में तीन दोस्तों ने चौथे के साथ की बेरहमी

हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के दस्तोई रोड पर ईंख के खेत के पास तीन दोस्तों ने मोबाइल चोरी करने के शव में चौथे दोस्त को तालिबानी सजा दे दी। आरोपियों ने ईंख के खेत के पास ले जाकर दोस्त को बेरहमी से पीटा और उसकी पीठ पर एक भारी ईंट भी रख दी। इतना ही नहीं एक आरोपी ने घटना का वीडियो बनाकर सोमवार को सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई देने वाले चार युवक आपस में दोस्त हैं। प्रतिदिन चोरों एक साथ बैठकर शराब का सेवन भी करते हैं। दस्तोई रोड पर शनिवार को शराब पीने के दौरान एक युवक का मोबाइल कहीं गुम हो गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 12:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: दोस्त को दी तालिबानी सजा, मोबाइल चोरी करने के आरोप में तीन दोस्तों ने चौथे के साथ की बेरहमी #CityStates #Hapur #UttarPradesh #HapurPolice #SubahSamachar