Dehradun News: कालसी में तीन दिवसीय प्रवासी मिलन सम्मेलन शुरू

कालसी। पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति मुंशी गांव की ओर आयोजित तीन दिवसीय प्रवासी मिलन सम्मेलन शुक्रवार से शुरू हुआ। ग्राम पंचायत लोहारी की प्रधान सविता तोमर ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन प्रवासियों, विशेषकर नई पीढ़ी को गांव और स्थानीय संस्कृति से जोड़े रखते हैं।प्रधान ने अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे सम्मेलन आयोजित करने का सुझाव दिया। सम्मेलन की शुरुआत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ओएनजीसी के सेवानिवृत्त अधिकारी रणवीर सिंह तोमर और वरिष्ठ बैंक अधिकारी अमर सिंह तोमर को सम्मानित किया गया। इस दौरान सुभारती अस्पताल देहरादून ने एक निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। चिकित्सक डॉ. पीके भटनागर और उनकी टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित कीं। पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम वासियों ने पौधरोपण भी किया। स्थानीय संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष और पूर्व प्रधान दिनेश तोमर, उपाध्यक्ष हाकम तोमर, सचिव रणवीर तोमर, सुनील तोमर, दौलत तोमर, शूरवीर तोमर, पूर्णिमा देवी, गीता देवी, आशा, नारो देवी, अमर तोमर, नरेंद्र तोमर, रमेश खन्ना, संतराम तोमर, विपिन तोमर आदि उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 05, 2026, 16:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dehradun News: कालसी में तीन दिवसीय प्रवासी मिलन सम्मेलन शुरू #Three-dayPravasiMilanConferenceBeginsInKalsi #SubahSamachar