राजधानी में बड़ी घटना: दिल्ली में कार के अंदर मिलीं तीन लाशें, दो पुरुष, एक महिला; फ्लाई ओवर पर खड़ी थी गाड़ी

दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाई ओवर के पास एक कार में तीन लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में तीनों के शरीर पर किसी बाहरी चोट का निशान नहीं मिला है, जिससे ज़हरीले पदार्थ के सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और घटना की गहन जांच शुरू कर दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 18:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




राजधानी में बड़ी घटना: दिल्ली में कार के अंदर मिलीं तीन लाशें, दो पुरुष, एक महिला; फ्लाई ओवर पर खड़ी थी गाड़ी #CityStates #DelhiNcr #DelhiPolice #CrimeInDelhi #SubahSamachar