Delhi News: अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का सरगना समेत तीन गिरफ्तार
- डेढ़ करोड़ रुपये का गांजा बरामद किया, ट्रक में विशेष रूप से बनाए गए गुप्त खाने में छिपाकर ले जाया जा रहा थानई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिले एंटी एएटीएस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का सरगना श्रीराम समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1.5 करोड़ रुपये की करीब 183 किलोग्राम गांजा बरामद की गई है। गांजा ट्रक कंटेनर में विशेष रूप से बनाए गए गुप्त खाने में छिपाकर ले जाया जा रहा था। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डाॅ. हेमंत तिवारी ने बताया, सूचना के आधार पर टीम ने 14 जून को कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के आसपास घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया। जांच के दौरान चालक के केबिन के ऊपर विशेष रूप से तैयार किया गया गुप्त कक्ष से भूरे रंग के चिपकने वाले टेप में लिपटे गांजे के 38 पैकेट बरामद किए। ट्रक के ड्राइवर बिहार निवासी सुबोध कुमार मिश्रा और हेल्पर बृज किशोर तिवारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा और आंध्र प्रदेश से व्यावसायिक मात्रा में गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में पहुंचाने वाले नेटवर्क का हिस्सा हैं। जांच में पता चला कि यह खेप ट्रक मालिक व गिरोह सरगना श्रीराम के निर्देश पर लाई जा रही थी। श्रीराम को उत्तर प्रदेश के अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों के अनुसार गांव मखदूमपुर, जिला सुल्तानपुर/अयोध्या, उत्तर प्रदेश निवासी श्रीराम पहले भी एनडीपीएस के 3 मामलों में शामिल रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 25, 2026, 19:05 IST
Delhi News: अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का सरगना समेत तीन गिरफ्तार #ThreeArrested #IncludingTheKingpinOfAnInterstateDrugSmugglingGang. #SubahSamachar
