Jhajjar-Bahadurgarh News: घर में तोड़फोड़, आगजनी के प्रयास और जान से मारने की धमकी के मामले में तीन गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज में नहीं हुई आरोपियों की पहचान, पुलिस ने स्टेप-बाय-स्टेप जांच कर घर तक पहुंचकर आरोपी दबोचेसंवाद न्यूज एजेंसीबादली। घर में तोड़फोड़, आग लगाने का प्रयास और जान से मारने की धमकी देने के मामले में बादली थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये चेतन, चेतन कुमार तथा हर्ष निवासी गांव घुम्मनहेड़ा दिल्ली हैं। इन तक पहुंचने में सीसीटीवी की फुटेज का अहम योगदान रहा। थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि गांव गुभाना निवासी रोहित की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि 10 जून 2026 को वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ युवक उसके घर के बाहर पहुंचे। आरोपियों ने मुख्य गेट पर पत्थरों व अन्य वस्तुओं से हमला कर शीशे तोड़ दिए और गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने प्लास्टिक की बोतल में ज्वलनशील पदार्थ भरकर घर के बाहर आग लगाने का प्रयास किया। वारदात के दौरान उन्होंने रोहित और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।मामले की जांच के दौरान पुलिस ने लगातार दबिश देकर दिल्ली के गांव घुम्मनहेड़ा निवासी चेतन, चेतन कुमार और हर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया।सीसीटीवी की अलग-अलग फुटेज जोड़कर आरोपियों तक पहुंची पुलिसपीड़ित परिवार के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी वारदात करते हुए कैद हो गए थे लेकिन वे स्थानीय निवासी नहीं होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से लेकर मुख्य बस स्टैंड, पेट्रोल पंप और दिल्ली जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। अलग-अलग फुटेज को जोड़ते हुए पुलिस आरोपियों के घर तक पहुंचने में सफल रही।नए थाना प्रभारी के लिए चुनौती बना मामलाघर में आग लगाने के प्रयास और तोड़-फोड़ की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बावजूद आरोपियों की पहचान नहीं हो पा रही थी जिससे यह मामला पुलिस के लिए चुनौती बन गया था। थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि उन्होंने बादली थाना का कार्यभार संभालने के बाद पहली ही रात यह वारदात हुई थी।उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का विश्लेषण करने के बाद आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 21:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhajjar-Bahadurgarh News: घर में तोड़फोड़, आगजनी के प्रयास और जान से मारने की धमकी के मामले में तीन गिरफ्तार #ThreeArrestedInConnectionWithVandalism #AttemptedArson #AndDeathThreatsAtAHome. #SubahSamachar