UP: अविमुक्तेश्वरानंद के श्रीविद्या मठ में चोरी के 3 आरोपी अरेस्ट, कैमरे में कैद थी घटना; 40 दिन बाद पर्दाफाश
Varanasi News:भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित केदारघाट के श्रीविद्या मठ में हनुमान मंदिर से हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए चांदी के आभूषण, अन्य सामान और नकदी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात रत्नाकर पार्क के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साकेत नगर निवासी राजू खान, रानीपुर महमूरगंज निवासी ध्रुव कुमार वर्मा तथा दशमी सरायनंदन खोजवा निवासी संतोष वर्मा के रूप में हुई है। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि अस्सी चौकी प्रभारी नवीन चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार मामले की जांच कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 00:43 IST
UP: अविमुक्तेश्वरानंद के श्रीविद्या मठ में चोरी के 3 आरोपी अरेस्ट, कैमरे में कैद थी घटना; 40 दिन बाद पर्दाफाश #CityStates #Varanasi #SriVidyaMathVaranasi #AvimukteshwaranandSaraswati #VaranasiNews #VaranasiNewsToday #CctvCamera #ThiefArrested #BhelupurVaranasi #KhojwaVaranasi #PoliceAction #SubahSamachar
