Dehradun News: दहेज नहीं लाने पर पंखे से लटकाने की धमकी, पति समेत पांच पर मुकदमा
विकासनगर। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के जिला सिद्धार्थनगर के थाना भवानी गंज के वासा गांव निवासी उसके पति अहसान हबीव, ससुर हबीबुल्ला, सास शाहरून निशा तथा ननद राशिदा और शजिदा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने विवाह के बाद अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती के ग्राम खोरिया हाल निवासी सैनिक कॉलोनी, बड़ा रामपुर कलां निवासी सायमा खातून ने महिला हेल्पलाइन में दी गई शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उनका विवाह नवंबर 2024 में मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाह के समय उसके परिवार की ओर से नकदी और गृहस्थी का सामान दिया गया था, लेकिन शादी के एक सप्ताह बाद ही पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य कम दहेज लाने के ताने देने लगे। आरोप है कि आरोपी पांच लाख रुपये नकद और एक दो बीएचके फ्लैट की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जाती थी।उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने उसे पंखे से लटकाने और ठिकाने लगाने तक की धमकी दी। प्रताड़ना से परेशान होकर वह विवाह के करीब दो माह बाद मायके चली गई और तब से वहीं रह रही है। सहसपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप रावत ने बताया कि महिला हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायत और जांच के आधार पर पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एवं अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 05, 2026, 17:33 IST
Dehradun News: दहेज नहीं लाने पर पंखे से लटकाने की धमकी, पति समेत पांच पर मुकदमा #ThreatenedToHangFromFanForNotBringingDowry #CaseFiledAgainstFiveIncludingHusband #SubahSamachar
