Noida News: निर्माणाधीन वेयरहाउस में काम बंद करने की धमकी
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के शाहपुर खुर्द गांव के पास निर्माणाधीन वेयरहाउस में मिट्टी का भराव बंद कराने को लेकर सुरक्षाकर्मी को धमकाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने गाली-गलौज कर तमंचा दिखाया और काम बंद करने की चेतावनी दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ निवासी अमर सिंह की इना पैक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का वेयरहाउस शाहपुर खुर्द गांव के पास बन रहा है। आरोप है कि कुछ दिन पहले दो युवकों ने मिट्टी डालने वाले डंपर चालक को रोककर भराव करने से मना किया था। संदीप भाटी ने मिट्टी डालने की बात कही, लेकिन वेयरहाउस में पहले से दो लोग भराव का काम कर रहे थे, इसलिए उनसे मिट्टी डालने से मना कर दिया गया। आरोप है कि 29 अक्तूबर की रात एक युवक आया और केबिन में बैठे सुरक्षाकर्मी रामनरेश को तमंचा दिखाकर डराया-धमकाया। साथ ही काम बंद करने की चेतावनी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 19:34 IST
Noida News: निर्माणाधीन वेयरहाउस में काम बंद करने की धमकी #ThreatToHaltWorkAtWarehouseUnderConstruction #SubahSamachar
