Noida School Bomb Threat: 10 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने पूरे परिसर की जांच की

नोएडा में फादर एग्नेल समेत 10 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी सुबह ईमेल के माध्यम से दी गई थी। इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। स्कूलों को भेजे गए मेल में परिसर के कई हिस्सों में बम लगाने की जानकारी थी। धमकी के बाद सुबह ही स्कूल परिसर में अफरातफरी फैल गई। पुलिस अधिकारी बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे परिसर की गहनता से जांच की। हालांकि, जांच में कोई संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला। वर्तमान में स्कूलों में कक्षाएं संचालित नहीं हो रही हैं। केवल ओरिएंटेशन सत्र चल रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 24, 2026, 11:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida School Bomb Threat: 10 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने पूरे परिसर की जांच की #CityStates #Noida #NoidaNews #NoidaSchoolBombThreat #FatherAgnelSchoolThreat #NoidaSchoolNews #SubahSamachar