मोहाली में स्कूलों को उड़ाने की धमकी: बम धमाका@1.11, बच्चों को घर वापस भेजा गया, पुलिस का सर्च अभियान शुरू

मोहाली में स्कूलों को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन की सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। बच्चों को घर वापस भेज दिया है। सभी प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। कुछ दिन पहले चंडीगढ़ के स्कूलों को भी धमकी भरे मेल भेजे गए थे। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह स्कूल खुलने के बाद प्रशासन को धमकी भरे मेल मिले। इसके बाद एहतियातन स्कूल पहुंचे बच्चों को वापस भेज कर स्कूल में छुट्टी कर दी गई। परिजनों को भेजे मैसेज में स्कूल की तरफ से कहा गया है कि सिक्योरिटी अलर्ट के चलते आज छुट्टी कर दी गई है। क्या लिखा है मैसेज में वहीं सोशल मीडिया पर धमकी भरा मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है-मोहाली के स्कूलों और काॅलेजों में 1.11 बजे बम धमाके होंगे। मेल में सीएम भगवंत मान को भी धमकी दी गई है। इसके अलावा 13 फरवरी को संसद में बम धमाके की भी बात कही गई है। इन स्कूलों में की गई छुट्टी जिन स्कूलों में छुट्टी की गई है, उनमें इन्फेंट जीसस स्कूल फेज 11, पैरागन स्कूल सेक्टर 71, मानव मंगल स्कूल फेज 10, शिवालिक स्कूल फेज 6, सेंट मैरी फेज 11, वाईपीएस स्कूल और सेंट सोल्जर स्कूल फेज 7 शामिल हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 05:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मोहाली में स्कूलों को उड़ाने की धमकी: बम धमाका@1.11, बच्चों को घर वापस भेजा गया, पुलिस का सर्च अभियान शुरू #Crime #Mohali #Punjab #MohaliSchool #MohaliPolice #SubahSamachar