Una News: सब्जी विक्रेताओं को नकली नोट थमाने वाले पुलिस की पकड़ से दूर
घनारी (ऊना)। विधानसभा क्षेत्र गगरेट के दियोली व नंगल जरियालां गांवों में 500 रुपये के नकली नोट से चूना लगाकर भागने वाले ठग पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। वहीं मामला उजागर होने पर एसपी ऊना के निर्देशों से क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई की तथा नकली नोट चलाने वाले तत्वों द्वारा ठगे सब्जी वालों से जानकारी जुटाई। दुकानदारों से मिली जानकारी के अनुसार कार में आए तत्वों के वाहन के नंबर प्लेट से जांच की तो कार पर लगा नंबर मोटरसाइकिल का पाया गया। लोगों का कहना है कि अगर कार पर मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट लगी थी तो इससे साफ है कि क्षेत्र में ठग सक्रिय हैं। क्षेत्र के लोगों ने एसपी ऊना से ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 25, 2026, 23:23 IST
Una News: सब्जी विक्रेताओं को नकली नोट थमाने वाले पुलिस की पकड़ से दूर #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
