कैसे शुरू हुई थी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच बातचीत? कपल ने किया खुलासा, सुनाई मजेदार कहानी

सिंगर निक जोनस ने हाल ही में बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को ट्विटर पर पहला मैसेज क्या भेजा था। दोनों ने अपने रिश्ते की शुरुआत के इस प्यारे पल को एक पॉडकास्ट में याद किया। पुरानी चैट्स पढ़कर जमकर हंसा कपल 14 जुलाई के एपिसोड में निक जोनस ने ये खुलासा किया। इस पॉडकास्ट में प्रियंका भी शामिल हुईं, जहां निक के भाई जो जोनस और केविन जोनस ने दोनों की पहली चैट को जोर-जोर से पढ़कर सुनाया। उस दौरान निक और प्रियंका एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए साथ बैठे थे और अपनी पुरानी बातों पर हंसते और थोड़ा शर्माते नजर आए। ये बातचीत उस समय की है जब दोनों ने मई 2018 में डेटिंग शुरू करने से करीब डेढ़ साल पहले बात की थी। बाद में दोनों ने दिसंबर 2018 में शादी की और अब उनकी एक बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस भी है, जो अब 4 साल की हो चुकी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 15, 2026, 06:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कैसे शुरू हुई थी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच बातचीत? कपल ने किया खुलासा, सुनाई मजेदार कहानी #Bollywood #National #PriyankaChopra #NickJonas #PriyankaChopraAndNickJonas #PriyankaChopraAndNickJonasAge #PriyankaChopraNickJonasAgeGap #PriyankaChopraNickJonasLoveStory #PriyankaChopraNickJonasMarriageDate #PriyankaChopraNickJonasAffair #SubahSamachar