Gorakhpur News: आज गोरखपुर आएंगे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

गोरखपुर। तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 13 जुलाई को गोरखपुर आएंगे। वह 14 को गोरखपुर से हैदराबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके आगमन को लेकर तेलंगाना के लोकभवन से मिनट्स जारी हो गया है।यह जानकारी राज्यपाल के मीडिया प्रभारी सतीश त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि राज्यपाल 13 को हैदराबाद की फ्लाइट से दोपहर 1:15 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से बेतियाहाता स्थित अपने आवास पर जाएंगे। इसके बाद अपराह्न तीन बजे सरस्वती विद्या मंदिर आर्यनगर में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होंगे। वहां से शाम 4:20 बजे निकलकर उद्यमी व समाजसेवी अतुल सराफ के गोलघर स्थित आवास पर पहुंचेंगे। वहां अतुल सराफ के पिता बालकृष्ण सराफ को श्रद्धांजलि देंगे। वहां से शाम पांच बजे उद्योगपति व समाजसेवी तनुज जालान के नकहा स्थित आवास पर पहुंचेंगे और उनके पिता ओम प्रकाश जालान को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को ढांढस बंधाएंगे। वहां से शाम छह बजे अपने आवास के लिए निकलेंगे। राज्यपाल अगले दिन यानी 14 जुलाई को दोपहर करीब एक बजे गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे। एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए प्रस्थान करेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 13, 2026, 02:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: आज गोरखपुर आएंगे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल #ThisInformationWasProvidedBySatishTripathi #TheGovernor'sMediaIn-charge. #SubahSamachar