काशी में तीसरा नमो वन: अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई सारंग तालाब की जमीन, लगेंगे 40 हजार पौधे; तैयारी शुरू

Namo Van in Varanasi:वाराणसी शहर की हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम ने सारंग तालाब में तीसरे मियावाकी नमो वन की शुरुआत की है। अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर विकसित होने वाले इस शहरी वन में 40 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। शनिवार को प्रदेश के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना और मेयर अशोक कुमार तिवारी ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के पहले दिन पीपल, पाकड़, जामुन, बरगद, गुलमोहर, अमलताश और मौलश्री सहित 20 प्रजातियों के 501 पौधे रोपे गए। मेयर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य काशी को एक बड़े ऑक्सीजन केंद्र के रूप में विकसित करना है। उन्होंने बताया कि सारंगनाथ चौराहा स्थित सारंगतालाब की भूमि पर विकसित हो रहा यह वन पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों के लिए एक आकर्षक हरित क्षेत्र भी बनेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 21:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




काशी में तीसरा नमो वन: अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई सारंग तालाब की जमीन, लगेंगे 40 हजार पौधे; तैयारी शुरू #CityStates #Varanasi #NamoVan #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #SubahSamachar