UP: बेटी की शादी कैसे होगी... सारा गहना चला गया, तीन घरों को चोरों ने बनाया निशाना; 15 लाख की चोरी
चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के मारुफपुर चौकी अंतर्गत चकिया बिहारी मिश्र और पट्टी गांव में चोरों ने आतंक मचाते हुए तीन घरों को निशाना बनाया। एक ही रात में करीब 15 लाख रुपये के गहने-नकदी पार कर दिए गए। एक परिवार ने बेटी की शादी के लिए गहने बनवाए थे, जो चोर ले उड़े। हैरानी की बात ये कि मारुफपुर पुलिस चौकी घटनास्थल से महज 500 मीटर दूर है, फिर भी रातभर पुलिस को भनक तक नहीं लगी। पहली वारदात- अमरीश मिश्र का घर गर्मी के कारण परिवार छत पर सोया था। चोरों ने घर में घुसकर 3 सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र, मांगटिका चुरा लिए। पीड़ित अमरीश मिश्र ने बताया कि नुकसान करीब 2.5 लाख का है। छत से उतरे तो घर का सारा सामान बिखरा था। अलमारी टूटी थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 04, 2026, 11:48 IST
UP: बेटी की शादी कैसे होगी... सारा गहना चला गया, तीन घरों को चोरों ने बनाया निशाना; 15 लाख की चोरी #CityStates #Chandauli #Varanasi #ChandauliNews #ChandauliLatestNews #ChandauliPolice #SubahSamachar
