Bareilly News: चोरों ने दीवार के नीचे बनाई सुरंग, गोदाम से पार कर दिया 28 लाख रुपये का माल
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के महेशपुरा में चोरों ने एक स्क्रैप गोदाम की दीवार के नीचे सुरंग बनाकर गोदाम से दो टन कॉपर स्क्रैप चोरी कर दिया। कॉपर स्क्रैप की अनुमानित कीमत 28 लाख रुपये बताई जा रही है। गोदाम मालिक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महेशपुरा में है गोदाम कोतवाली थाना क्षेत्र की भटनागर कॉलोनी निवासी शिवानी जैन ने पुलिस को बताया कि उनकी पंजीकृत फर्म स्क्रैप को नीलामी में खरीदने काम करती है। फर्म का गोदाम सीबीगंज थाना क्षेत्र के महेशपुरा में है। मंगलवार को जब उनके पति पंकज जैन गोदाम पहुंचे तो देखा कि दीवार के नीचे एक सुरंग बनी हुई है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज गोदाम से करीब 28 लाख रुपये का दो टन कॉपर स्क्रैप भी गायब था। उनका कहना है कि अज्ञात चोरों ने गोदाम के नीचे सुरंग बनाकर कॉपर स्क्रैप चोरी कर दिया। इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 17:30 IST
Bareilly News: चोरों ने दीवार के नीचे बनाई सुरंग, गोदाम से पार कर दिया 28 लाख रुपये का माल #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #CopperScrap #Thieves #Crime #Police #SubahSamachar
