छत्तीसगढ़: रायगढ़ में मकान से लाखों के जेवर और नकदी की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सुने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के जेवरात समेत हजारों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, गौरीशंकर पटेल 62 साल निवासी बरपाली ने कोतरा रोड थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि करीब 1 माह पहले वह अपनी पत्नी के साथ बेटे के पास बिलासपुर गया हुआ था। पीड़ित ने बताया कि कल सुबह उसके भतीजे मनोज पटेल ने फोन करके बताया कि घर के कमरे का ताला टूटा हुआ है। इस सूचना के बाद जब वह अपने घर पहुंचा तो देखा कि बाहर का ताला बंद था. लेकिन मकान के सातों कमरों का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर चेक करने पर पता चला कि अज्ञात चोरों ने आलमारी में रखे 07 जोडी चांदी का पायल, 06 नग चांदी का बिछिया, 01 जोडी हाथ छल्ला हाथ 01 नग हाफ करधन चांदी का, 03 नग सोने का मंगलसूत्र, 02 नग चांदी का प्लेट, 05 नग चादी का सिक्का समेत तकरीबन 90 हजार की चोरी की चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। पीड़ित की रिपोर्ट के बाद कोतरा रोड़ पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ 331 (4) 305 (ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 14:51 IST
छत्तीसगढ़: रायगढ़ में मकान से लाखों के जेवर और नकदी की चोरी, पुलिस जांच में जुटी #CityStates #Crime #Raigarh #ThievesBrokeIntoAnUnoccupiedHouseInRaigarh #ForcedOpenTheLocksOfSevenRooms #AndFledWithJewelry #AnFirWasRegisteredFollowingTheVictim'sComplaint. #SubahSamachar
