Kasganj News: मंदिर से घंटे चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार, 28 घंटे बरामद
सहावर। पुलिस ने मंदिरों से घंटे चोरी करने वाले एक चोर को मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 28 घंटे, एक अवैध तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं।गांव नगला लोचन निवासी पप्पू ने सोमवार को गंगा माता मंदिर से 12 पीतल के घंटे चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने नवाबगंज से कोटरा गांव जाने वाली सड़क पर पुलिया के पास से मीरपुर के गांव कुल्हेड़ा का निवासी बाबूलाल उर्फ वीरपाल को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो कारतूस मिले। नगला लोचन मंदिर से चोरी हुए 12 पीतल के घंटे भी बरामद हुए।पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 16 अन्य घंटे बरामद किए। ये घंटे सोरो सड़क स्थित पेट्रोल पंप के पास एक खाली जगह से मिले। आरोपी ने 30 मई की रात सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनी के जंगल में बने मंदिर से इनकी चोरी की थी। पुलिस उपाधीक्षक सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि मंदिरों से घंटा चोरी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का पहले से आपराधिक इतिहास भी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 23:00 IST
Kasganj News: मंदिर से घंटे चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार, 28 घंटे बरामद #ThiefWhoStoleTempleBellsArrested #28HoursRecovered #SubahSamachar
