Meerut News: महिलाओं की नहाते हुए बना रहे थे वीडियो, लोगों ने दो को पकड़कर धुनाई की
महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, दोनों आरोपी सफाई कर्मचारियों को मौके से किया गिरफ्तारसंवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में महिलाओं की नहाते हुए दो सफाई कर्मचारियों ने रोशनदान में मोबाइल लगाकर वीडियो बना ली। इस दौरान पड़ोसी ने देख लिया। उन्होंने दोनों कर्मचारियों को दबोच लिया और महिलाओं को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद महिलाओं और उनके परिजनों ने सफाई कर्मचारियों की पिटाई कर दी। बाद में दोनों को लालकुर्ती पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, कॉलोनी में जेठानी और देवरानी मकान के प्रथम तल पर रहते हैं। मकान के पिछले हिस्से में बाथरूम बना हुआ है। जहां पर रोशनदान भी है। बाथरूम के पीछे एक गली में से दो सफाई कर्मचारी राहुल और सोनू निवासी बुढ़ाना गेट वीडियो बना रहे थे। देवरानी और जेठानी दोनों की नहाते हुए रोशनदान से वीडियो बना ली। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक की निगाह पड़ी। उन्होंने दोनों को दबोच लिया। महिलाओं और उनके परिवार को जानकारी दी। देखते ही देखते आदर्शनगर और कल्याणी कॉलोनी के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने दोनों सफाई कर्मचारियों की पिटाई करनी शुरू कर दी। सूचना पर लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची और पिटाई कर रहे लोगों के चंगुल से दोनों को बाहर निकाला और थाने ले गई। पीड़ित परिवार की ओर से लालकुर्ती थाने पर तहरीर दी गई। पुलिस ने राहुल और सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पिटाई से दोनों के चोट भी लगी है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।------------
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 16, 2026, 20:09 IST
Meerut News: महिलाओं की नहाते हुए बना रहे थे वीडियो, लोगों ने दो को पकड़कर धुनाई की #TheyWereRecordingVideosOfWomenBathing;PeopleCaughtTwoOfThemAndThrashedThem. #SubahSamachar
