Panipat News: देशभक्ति के रंग में रंगी औद्योगिक नगरी, शहर से लेकर गांव तक तिरंगा फहराया

संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। गणतंत्र दिवस पर औद्योगिक नगरी में देशभक्ति के रंग में रंग गई। शहर से लेकर गांव तक तिरंगा फहराया गया। जिला स्तरीय समारोह शिवाजी स्टेडियम में मनाया गया। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने ध्वज फहराया। उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने मंत्री का बुके भेंट कर स्वागत किया। इसराना उपमंडल में विधायक मनमोहन भड़ाना और समालखा उपमंडल में राई विधायक कृष्णा गहलावत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि शहीदों के बलिदान का ऋण चुकाना संभव नहीं लेकिन उनके परिवारों की देखभाल कर सरकार अपना कर्तव्य निभा रही है। शहीद सैनिकों, अर्धसैनिक बलों और अग्निवीरों के लिए अनुग्रह राशि एक करोड़ रुपये की गई है तथा अग्निवीरों को सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। अब तक शहीदों के 418 आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। कार्यक्रम में झांकियों के माध्यम से विभागों ने अपनी योजनाओं, उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया। इससे पहले जिला सचिवालय स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और शिवाजी स्टेडियम में परेड का निरीक्षण किया। पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। शुगर मिल की झांकी प्रथम, शिक्षा विभाग की द्वितीय और बागवानी विभाग की झांकी तृतीय स्थान पर रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में रामदास पब्लिक स्कूल प्रथम, पाइट स्कूल द्वितीय और डीएवी थर्मल तृतीय स्थान पर रहा।जिला स्तरीय समारोह में 112 व्यक्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट पर सम्मानित किया। आर्य पीजी कॉलेज : आर्य पीजी कॉलेज में 77वें गणतंत्र दिवस पर प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने तिरंगा फहराया। कार्यक्रम में छात्रों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी और छात्राओं ने सांस्कृतिक गीतों पर प्रस्तुति देकर सभी को देश की संस्कृति से अवगत कराया। आईबी ( एल ) पब्लिक स्कूल : आईबी ( एल ) पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर स्कूल के मैनेजर युधिष्ठिर मिगलानी, कार्यवाहक प्रधानाचार्या मीना तनेजा, प्रशासनिक अधिकारी गोबिंद कालड़ा ने राष्ट्रीय तिरंगा फहराया। कार्यक्रम में कक्षा आठवीं के यश ने देशभक्ति गीत और कक्षा आठवीं की गुनगुन ने भाषण प्रस्तुत किया। चौधरी देवीलाल मेमोरियल कन्या महाविद्यालय : चौधरी देवीलाल मेमोरियल कन्या पीजी महाविद्यालय सिवाह में एनएसएस शिविर के छठे दिन गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्रिंसिपल डॉ. सुमन लता ने एनएसएस वॉलिंटियर्स को बताया कि एनएसएस वॉलिंटियर्स ही देश की अंदरूनी सैनिक हैं।आईबी कॉलेज : आईबी पीजी कॉलेज में एनएसएस, एनसीसी, यूथ रेड क्रॉस, शारीरिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में उत्साह और देशभक्ति के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। आईबी सोसाइटी के उप-प्रधान परमवीर ढींगरा, सचिव रवि गोसाईं, कैशियर रमेश नागपाल और कार्यकारिणी सदस्य युधिष्ठिर मिगलानी, प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक और उप-प्राचार्या डॉ. किरण मदान ने मिलकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। बच्चों को गणतंत्र दिवस का बताया महत्वसमालखा। नई अनाज मंडी स्थित महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्रधान शिव कुमार गर्ग ने तिरंगा फहराया किया। उप प्रधान गौतम गर्ग, मैनेजर धीरज मित्तल, सचिव प्रदीप मित्तल और कोषाध्यक्ष प्रदीप मित्तल ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बताया। मार्च पास्ट द्वारा झंडे को सलामी दी गई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।विधायक मनमोहन भड़ाना ने ली परेड की सलामी इसराना।नई अनाज मंडी में विधायक मनमोहन भड़ाना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने परेड की सलामी ली। एसडीएम नवदीप नैन ने विधायक मनमोहन भड़ाना का बुके भेंट कर स्वागत किया। समारोह में प्रथम पुलिस, द्वितीय ऋषिकुल स्कूल और तृतीय जेएनवी स्कूल बैंड रहा। झांकियों में प्रथम स्वास्थ्य विभाग, द्वितीय कृषि विभाग और तृतीय बिजली विभाग रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम हर्ष आदर्श स्कूल, द्वितीय जय इंटरनेशनल और तृतीय विद्या निकेतन स्कूल रहा। संविधान की प्रस्तावना का किया सामूहिक पाठ पानीपत। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिवाह में गणतंत्र दिवस पर मुख्यातिथि पंजाब नेशनल बैंक उप मंडल के प्रमुख नवनीत बंसल ने ध्वज फहराया। सभी ने मिलकर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। निदेशक नीरज मंडल ने बताया कि कार्यक्रम में सभी ने कौशल शपथ ली जहां सभी युवाओं ने ईमानदारी से हुनर सीखने और स्वरोजगार के माध्यम से विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रतिज्ञा ली। संविधान राष्ट्र की आत्मा : डहरियामतलौडा। रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स : पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स ( पीआरपीसी ) में गणतंत्र दिवस पर मुख्यातिथि कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख एमएल डहरिया ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा रचित संविधान को हमारे राष्ट्र की आत्मा माना जाता है। पीआरपीसी के कर्मचारी मंटू कुमार, अनुज कौशिक, मिरांश मलपानी को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियांपानीपत। गणतंत्र दिवस पर विभिन्न विद्यालयों में समारोह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान विद्यालयों में ध्वज फहराने के साथ ही बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।एसडीवीएम सिटी : एसडीवीएम सिटी विद्यालय में गणतंत्र दिवस सोसाइटी के प्रेसिडेंट अनूप गर्ग, सेक्रेटरी नरेश गोयल, उत्तम गुप्ता ने ध्वज फहराया। प्रधानाचार्या जयश्री गर्ग ने बताया कि अनुशासनबद्ध ढंग से कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों ने वंदे मातरम् और जिए तो देश के लिए, मरे तो देश के लिए देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय : आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर प्रधानाचार्य मनीष घनघस और स्कूल प्रबंधन ने तिरंगा फहराया।प्रधानाचार्य ने कहा कि यह पर्व हमें एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। सभी ने तिरंगे को नमन कर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण व्यक्त किया।सोमनाथ धाम आश्रम : सोमनाथ धाम आश्रम निंबरी में गणतंत्र दिवस का शुभारंभ विश्व जागृति मिशन के प्रधान जगजीत आहूजा ने ध्वज फहराया। महामंत्री गिरीश अरोड़ा ने कहा कि गणतंत्र केवल एक संवैधानिक व्यवस्था नहीं बल्कि नागरिकों के आचरण और चेतना से जीवंत होता है। अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का निर्वहन ही सशक्त राष्ट्र की नींव है। मंच संचालन भीम डुडेजा ने किया। इस अवसर पर आरएन रावल, डॉ. जगजीत आहूजा, यशपाल चौधरी, इंदर चुघ व गिरीश अरोड़ा उपस्थित रहे।वरिष्ठ अधिवक्ताओं को दिए प्रशंसा पत्रपानीपत। जिला न्यायालय में गणतंत्र दिवस धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्यातिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा ने ध्वज फहराया। एनसीसी कैडेट्स और म्यूजिक बैंड के मार्च पास्ट किया। वरिष्ठ अधिवक्ताओं को प्रशंसा पत्र, शॉल और मोमेंटो प्रदान किए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 28, 2026, 03:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: देशभक्ति के रंग में रंगी औद्योगिक नगरी, शहर से लेकर गांव तक तिरंगा फहराया #ThereWillBePowerDisruptionHereToday #SubahSamachar