Gurugram News: सेक्टर-107 और 108 में नहीं होगी पानी की किल्लत

धरमपुर चौक से एमथी्रएम वुडशायर सोसाइटी तक बिछाई जा रही है पानी की लाइननंबर गेम - 1.81 करोड़ रुपये परियोजना पर खर्च किए जाएंगेअमर उजाला ब्यूरोगुरुग्राम। न्यू गुरुग्राम के सेक्टर-107 और 108 में पेयजल आपूर्ति जल्द बेहतर होगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने नई पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत धरमपुर चौक से एमथ्रीएम वुडशायर सोसाइटी तक करीब 1.7 किलोमीटर लंबी नई पानी की लाइन बिछाई जा रही है। इससे करीब दस हजार लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। सेक्टर-107 और 108 समेत आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है। इस संबंध में एम3एम वुडशायर सोसाइटी समेत अन्य सोसाइटी के लोगों ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्या बताई थी।इसके बाद मुख्यमंत्री ने जीएमडीए को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए थे। निर्देशों के बाद जीएमडीए ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर एक एजेंसी को कार्य आवंटित कर दिया है और ठेकेदार ने पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। योजना के तहत जीएमडीए द्वारा 350 एमएम, 400 एमएम और 500 एमएम व्यास की डीआई (डक्टाइल आयरन) पाइपलाइन बिछाई जाएगी। वहीं, मुख्य लाइन से पाइपलाइन की ट्रेंचलेस क्रॉसिंग भी कराई जाएगी। इससे क्षेत्र में जलापूर्ति की क्षमता बढ़ेगी और लोगों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी। इस परियोजना पर लगभग 1.81 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। --------------------------------पानी की लाइन बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है। इसे निर्धारित समय के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना से सेक्टर-107 और 108 के लोगों को भी राहत मिलेगी। -राज कुमार मुंजाल, एसडीओ, जीएमडीए----सोसाइटी के लिए बिल्डर ने छोटी क्षमता की पाइपलाइन बिछाई थी, जिससे पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती। इसके कारण लंबे समय से सोसाइटी के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। –चंदन दीप, सचिव, आरडब्ल्यूए, एमथ्रीएम वुडशायरजीएमडीए की नई पाइपलाइन बिछने से क्षेत्र में पेयजल समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। सोसाइटी के लोग लंबे समय से पानी की किल्लत झेल रहे थे और इस परियोजना से उन्हें काफी लाभ मिलेगा। -सचिन गुप्ता, निवासी, एमथ्रीएम वुडशायर

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 17:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: सेक्टर-107 और 108 में नहीं होगी पानी की किल्लत #ThereWillBeNoWaterShortageInSectors107And108. #SubahSamachar