Kotdwar News: वजन किए बिना गैस सिलिंडर बांटने का हुआ विरोध
लैंसडौन। राज्य आंदोलनकारी व छावनी परिषद के पूर्व सदस्य महिपाल सिंह रावत ने गैस एजेंसी पर बिना वजन किए लोगों को घरेलू गैस सिलिंडर बांटने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने गैस एजेंसी प्रबंधक जगदंबा खंतवाल से शिकायत की कि उपभोक्ताओं को दिए जा रहे गैस सिलिंडरों का वजन नहीं तौला जा रहा है और ये सिलिंडर ऐसे ही बांटे जा रहे हैं। कई लोगों की ओर से सिलिंडर में गैस कम होने की शिकायतें की गई हैं। महिपाल रावत ने बताया कि गैस प्रबंधक ने उन्हें बताया है कि वे इन शिकायतों और आरोपों की जांच कराएंगे। साथ ही लोगों को तौल उपरांत ही रसोई गैस सिलिंडर वितरित किए जाएंगे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 27, 2026, 14:25 IST
Kotdwar News: वजन किए बिना गैस सिलिंडर बांटने का हुआ विरोध #ThereWasProtestAgainstDistributingGasCylindersWithoutWeighingThem. #SubahSamachar
