Aligarh News: ट्रेनों और बसों में सीट के लिए हुई धक्का-मुक्की
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को भी बसों व ट्रेनों में भीड़ रही। इस दाैरान ट्रेनों में सीटों को लेकर धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। ईएमयू पैसेंजर ट्रेन, अलीगढ़- कानपुर मेमू, महाबोधि, गोमती एक्सप्रेस ट्रेन के आते ही घर लौटने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंच गए। शाम को स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया। स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ व जीआरपी के जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। स्पेशल ट्रेन चलाने के साथ ही कुछ ट्रेनों का अलीगढ़ स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। उधर, रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए स्थानीय मार्गों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। रेलवे स्टेशन पर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 10, 2026, 02:54 IST
Aligarh News: ट्रेनों और बसों में सीट के लिए हुई धक्का-मुक्की #AligarhNewsupPoliceExamrushAtTheStation #SubahSamachar
