Kangra News: इंदौरा में कैंटीनी मंडीर में मचाया धमाल
डमटाल (कांगड़ा)। मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन इंदौरा में कैंटीनी मंडीर (एमएच-1) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान रैपिड फायर प्रतियोगिता और हिमाचली नाटी जैसे आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही हिमाचली सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कैंटीनी मंडीर के होस्ट रवनीत सिंह ने किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. प्रशांत कुमार और डीन ऑफ एकेडमिक्स बीडी शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 17, 2026, 17:54 IST
Read More:
Kangra news hp news
Kangra News: इंदौरा में कैंटीनी मंडीर में मचाया धमाल #KangraNewsHpNews #SubahSamachar
