Panipat News: सेक्टरों में समस्याओं का नहीं हो रहा कोई समाधान, आरडब्ल्यूए ने 20 को बुलाई बैठक
पानीपत। सेक्टरों में समस्याओं का बार-बार मांग और प्रदर्शन के बाद भी कोई समाधान नहीं हो पाया है। लोग मुलभूत सुविधाओं तक को तरस गए हैं। सेक्टरवासियों ने 20 मार्च को बैठक बुलाई है। इसमें कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही पर चर्चा की जाएगी। जिला संयोजक बलजीत सिंह ने बताया कि सेक्टरों की बदहाली के जिम्मेदार एचएसवीपी के सभी कर्मचारी और अधिकारी है। इनकी अनदेखी के चलते सेक्टरों में समस्या के भंडार लगे हैं। सीवर ओवरफ्लो से लेकर गलियों की सफाई और सुरक्षा के लिए भी कोई इंतजाम न होने के कारण लोगों में रोष बना हुआ है। लोगों ने इन कार्यों को जल्द पूरा कराने की मांग की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 07, 2026, 03:43 IST
Panipat News: सेक्टरों में समस्याओं का नहीं हो रहा कोई समाधान, आरडब्ल्यूए ने 20 को बुलाई बैठक #ThereIsNoSolutionToTheProblemsInTheSectors #RWACalledAMeetingOn20th. #SubahSamachar
