Kaithal News: मंडी में फसल रखने की जगह नहीं, किसान परेशान
राजौंद। स्थानीय अनाज मंडी में गेहूं के उठान में देरी के कारण मंडी में गेहूं के कट्टों के अंबार लग चुके हैं, जिससे नई फसल रखने के लिए जगह की कमी हो गई है। रविवार तक भी उठान कार्य शुरू नहीं हो पाया, जिससे किसानों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।मंडी में करीब 1,57,222 क्विंटल गेहूं पड़ा हुआ है, जिसका अभी तक उठान नहीं किया गया है। मंडी परिसर में जगह-जगह गेहूं के कट्टे लगे हैं, जिससे व्यवस्था प्रभावित हो रही है और किसानों को अपनी उपज रखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गांव सेरधा स्थित परचेज सेंटर पर भी गेहूं की आवक जारी है। शनिवार को यहां लगभग 17,000 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। मार्केट कमेटी के सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि डीएफएससी खरीद एजेंसी की ओर से सेरधा परचेज सेंटर पर अब तक कुल 18,210 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। उन्होंने बताया कि गेहूं उठान के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और संबंधित एजेंसी को कार्य सौंप दिया गया है। सोमवार से उठान कार्य शुरू हो जाएगा। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 13, 2026, 03:00 IST
Kaithal News: मंडी में फसल रखने की जगह नहीं, किसान परेशान #ThereIsNoPlaceToStoreCropsInTheMarket #FarmersAreWorried. #SubahSamachar
