वाराणसी में ढाई करोड़ की चोरी: GST अफसर के ससुर के घर से हीरा, सोना ले गए चोर; एसी चलाकर घर को खंगाला

Varanasi News: शिवपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर स्थित नवसाधना स्कूल (कला केंद्र) के समीप मेरठ में तैनात जीएसटी अफसर शैलेंद्र सिंह से ससुर कुमार विनोद के बंद मकान में 1.90 लाख रुपये नकद और ढाई करोड़ रुपये से अधिक के जेवरात की चोरी हुई। चोरों ने तीन घंटे तक एसी चलाकर घर को खंगाला। कुमार विनोद मूल रूप से बिहार के सासाराम जनपद के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र स्थित गोटपा गांव निवासी है। स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के शिष्य हैं। एक जून को परिवार सहित अपने चाचा की तेरहवीं में शामिल होने बिहार गए थे। जिस घर में चोरी हुई उसका निर्माण साल 2022 में हुआ था। विनोद पत्नी वीना देवी के साथ यहीं रहते हैं। पकड़ में ना आए इसलिए चोरों ने घर में लगे सीसी कैमरों का डीवीआर भी साथ ले गए। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एसओजी व फॉरेंसिक टीम पहुंची और साक्ष्य संकलन किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 00:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वाराणसी में ढाई करोड़ की चोरी: GST अफसर के ससुर के घर से हीरा, सोना ले गए चोर; एसी चलाकर घर को खंगाला #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar