Yamuna Nagar News: घर से नकदी व जेवरात की चोरी, प्राथमिकी दर्ज
यमुनानगर। जठलाना क्षेत्र में चोरों ने रात के समय एक घर को निशाना बनाकर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जठलाना निवासी अयूब ने शिकायत में बताया कि छह फरवरी की रात वह परिवार के साथ खाना खाकर सो गए थे। सुबह उठने पर घर का सामान बिखरा मिला। जांच करने पर अलमारी में रखे 50 हजार रुपये नकद, पाजेब, चांदी की चेन, सोने की अंगूठी, बच्चों की चांदी की पाजेब, सोने का नथ टीका, चांदी की अंगूठी सहित अन्य आभूषण गायब मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 12, 2026, 02:57 IST
Yamuna Nagar News: घर से नकदी व जेवरात की चोरी, प्राथमिकी दर्ज #TheftOfCashAndJeweleryFromHouse #FIRRegistered #SubahSamachar
