Meerut News: सलावा में चार किसानों के नलकूपों में चोरी, सिंचाई व्यवस्था ठप
संवाद न्यूज एजेंसीसरधना। थाना सरधना क्षेत्र के गांव सलावा में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बुधवार रात चोरों ने चार किसानों के नलकूपों को निशाना बनाते हुए वहां से हजारों रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।सलावा निवासी ओमप्रकाश, सोमबीर, ओमसिंह और पोले के खेतों पर बने नलकूपों में बुधवार रात चोरों ने ताले तोड़कर बिजली मोटर, स्टार्टर, केबल और अन्य कृषि उपकरण चोरी कर लिए। सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो ताले टूटे और सामान गायब था। किसानों का कहना है कि फसलों की सिंचाई का समय चल रहा है और चोरी के कारण सिंचाई पूरी तरह प्रभावित हो गई है। इससे फसलों के सूखने और भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगातार चोरी हो रही है, लेकिन पुलिस प्रभावी कार्रवाई में नाकाम साबित हो रही है। सीओ आशुतोष कुमार ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।----------
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 20:11 IST
Meerut News: सलावा में चार किसानों के नलकूपों में चोरी, सिंचाई व्यवस्था ठप #TheftInTubeWellsOfFourFarmersInSalawa #IrrigationSystemStalled #SubahSamachar
