Firozabad News: टिनशेड उखाड़कर डेयरी और किराना स्टोर में चोरी

सीसीटीवी में कैद हुए चोरशिकोहाबाद। स्टेशन रोड नहर पुल के समीप मंगलवार रात चोरों ने टिनशेड के नट-बोल्ट खोलकर दो दुकानों को अपना निशाना बनाया। बंशीपुरम निवासी निन्नू यादव की डेयरी से चोरों ने 35 हजार रुपये नकद, मिठाई और अन्य सामान साफ कर दिया। इसके बाद चोरों ने बगल में स्थित राजकुमार की ''दाऊ किराना स्टोर'' से सिगरेट और पान-मसाला सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।चोरी की यह पूरी वारदात डेयरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दो युवक मुंह बांधे नजर आ रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार, वारदात के दौरान एक चोर चोटिल भी हुआ है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि शिकायत मिल गई है और चौकी प्रभारी को मौके पर भेजकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 19:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Firozabad News: टिनशेड उखाड़कर डेयरी और किराना स्टोर में चोरी #TheftInDairyAndGroceryStoresByUprootingTinShed #SubahSamachar