Panipat News: पुलिस थाने के नजदीक दुकान में चोरी
समालखा। चोरों ने जीटी रोड ट्रक यूनियन के पास समालखा थाना से चंद दूरी पर शुक्रवार रात को टायर पंक्चर की एक दुकान में चोरी कर ली। चोर दुकान के मेन गेट का ताला तोड़कर 15-20 पुराने टायर, नट खोलने की मशीन व जैक टावर व लीवर चोरी कर नले गए। वहीं जौरासी रोड पर एक मकान से चक्की व टोके की मोटर चोरी कर ली गई। न्यू दुर्गा कॉलोनी के रिंकू ने बताया कि उनकी हाईवे पर समालखा थाना से चंद दूरी पर टायर पंक्चर की दुकान है। वह शुक्रवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। वह शनिवार सुबह दुकान पर आया तो गेट का ताला टूटा मिला। दुकान से 15-20 पुराने टायर, नट खोलने की मशीन व जैक टावर व लीवर गायब मिला। दुकान चौथी बार चोरी हुई है। जौरासी रोड निवासी कृष्ण दत्त ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात को घर से चक्की और टोके की मोटर चोरी मिली। समालखा थाना प्रभारी गुलशन ने बताया कि चक्की और टोके की मोटर चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। टायर पंक्चर की दुकान में चोरी करने की सूचना नहीं मिली है। इसमें शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 22, 2026, 03:19 IST
Panipat News: पुलिस थाने के नजदीक दुकान में चोरी #TheftInAShopNearThePoliceStation #SubahSamachar
