Jind News: कंडेला के युवाओं ने दादा खागड़ स्थल पर राजनीतिक हस्तक्षेप का किया विरोध

कंडेला। गांव कंडेला में युवा मंडल की एक विशेष बैठक में गांव के युवाओं ने सामाजिक और धार्मिक स्थलों पर हो रही राजनीति के खिलाफ आवाज उठाई। युवाओं ने एक सुर में कहा कि दादा खागड़ क्षेत्र की आस्था और भाईचारे का मुख्य केंद्र है। कुछ लोग स्वार्थवश इस पवित्र स्थान को राजनीति का अखाड़ा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। युवा वर्ग इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। युवाओं ने स्पष्ट किया कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता और मर्यादा सर्वोपरि है। युवा मंडल कंडेला के प्रधान सोनू रेढू ने कहा, दादा खागड़ हमारे बुजुर्गों की धरोहर हैं। राजनीतिक लाभ के लिए इस पवित्र स्थान का नाम घसीटना निंदनीय है। युवा मंडल ऐसे प्रयासों का डटकर विरोध करेगा। युवा मंडल के संयोजक हरदीप रेढू ने कहा कि दादा खागड़ की चौखट पर हर वर्ग बिना किसी भेदभाव के सिर झुकाता है। यह स्थान समाज को जोड़ने और आपसी भाईचारा बढ़ाने के लिए है न कि राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से इसकी मर्यादा समझने और इस पवित्र स्थान को राजनीति से दूर रखने का आग्रह किया। इस मौके पर प्रदीप, निखिल, साहिल सहित युवा मंडल के कई सदस्य मौजूद थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 04, 2026, 19:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jind News: कंडेला के युवाओं ने दादा खागड़ स्थल पर राजनीतिक हस्तक्षेप का किया विरोध #TheYouthOfKandelaProtestedAgainstPoliticalInterferenceAtTheDadaKhagadSite. #SubahSamachar