Kangra News: युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, टांडा रेफर

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। सिविल अस्पताल नगरोटा बगवां में एक युवक के जहरीला पदार्थ खाने के मामले में भर्ती होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। पुलिस के अनुसार सिविल अस्पताल नगरोटा बगवां से सूचना प्राप्त हुई थी कि जहर खाने का एक मामला उपचार के लिए पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। चिकित्सकों ने युवक को बोलने में दिक्कत होने की बात कही और गंभीर हालत होने के चलते उसे आगामी उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया गया। उधर, एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि अस्पताल में मौजूद युवक के भाई से पूछताछ की और उसने मामले में किसी व्यक्ति पर शक जाहिर नहीं किया है। मामले की जांच जारी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 21:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, टांडा रेफर #KangraNews #KangraTodayNews #KangraUpdate #News #Breaking #SubahSamachar