Una News: मंदिर के विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से जारी
भरवाईं (ऊना)। मां चिंतपूर्णी मंदिर को भव्य और आकर्षक स्वरूप देने के लिए इन दिनों मंदिर के विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से जारी है। प्रदेश सरकार और मंदिर प्रशासन की ओर से धाम के समग्र विकास के लिए बड़े स्तर पर योजनाएं लागू की जा रही हैं जिसके तहत आसपास के क्षेत्र को सुव्यवस्थित और सुंदर बनाया जा रहा है।विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत मंदिर परिसर के आसपास स्थित कई दुकानों को हटाने और गिराने का कार्य प्रगति पर है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं के लिए अधिक खुला, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण तैयार करना है। इसी कड़ी में मंदिर प्रशासन ने कंट्रोल रूम को भी खाली कर दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया है, जिससे निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। अधिकारियों का कहना है कि यह पूरा प्रोजेक्ट श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और मंदिर की भव्यता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। योजना के अनुसार आने वाले समय में मां चिंतपूर्णी धाम आधुनिक सुविधाओं से लैस एक भव्य धार्मिक स्थल के रूप में विकसित होगा। इससे न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिलेगा बल्कि यह स्थल देश-विदेश के प्रमुख तीर्थ स्थलों में अपनी अलग पहचान भी बनाएगा।बता दें कि प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर का भव्य विस्तार और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पहले चरण में 125 करोड़ रुपये की राशि से निर्माण कार्य होगा, जिसकी शुरुआत हो चुकी है। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने बताया कि मां चिंतपूर्णी दरबार से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है। मां के मंदिर को भव्य रूप देने के लिए कार्य शुरु कर दिया गया। निर्माण कार्य तेजी से जारी है और जल्द पहले चरण को पूरा किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 22, 2026, 23:54 IST
Una News: मंदिर के विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से जारी #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
