Meerut News: महिला बोली, मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं, जिम्मेदार पेशकार होगा

एसडीएम से मिली पीड़िता, न्याय की लगाई गुहारसंवाद न्यूज एजेंसीमवाना। मोड खुर्द निवासी महिला सुनीता और अधिवक्ता नटवर राणा बुधवार को उपजिलाधिकारी से मिले। दोनों ने लिखित में शिकायत की। महिला ने कहा कि उसके पास न तो जमीन बची है और न ही इज्जत। उसके पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। जिसके लिए अपर तहसीलदार का पेशकार जिम्मेदार होगा। उसने एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई है।उल्लेखनीय है कि गांव मोड खुर्द निवासी सुनीता ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर अपर तहसीलदार के पेशकार पर तारीख बदलने और पक्ष में कार्रवाई कराने के नाम पर लगातार पैसा मांगने का आरोप लगाया था। आरोप था कि जब और पैसा देने में असमर्थता जताई तो पेशकार ने उसके खिलाफ आदेश पारित करा दिया। आरोपी पेशकार पर मारपीट कर 600 रुपये भी छीन लेने का आरोप भी लगाया था। महिला के साथ हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया हो गया था। इसी मामले में सुनीता बुधवार को एसडीएम संतोष कुमार सिंह से मिली और लिखित शिकायत की। महिला ने पेशकार पर पक्ष में आदेश कराने के लिए दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया। उसने एसडीएम से कहा कि अब उसके पास न जमीन बची है और न ही इज्जत। मरने के लिए अलावा उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा है। जिसके लिए पेशकार जिम्मेदार होगा। अधिवक्ता नटवर ने भी एसडीएम को लिखित में दिए पत्र में कहा है कि वह विवाद की जानकारी होने पर वहां पहुंचे। जब तक दोनों पक्ष वहां से जा चुके थे। दी गई तहरीर की जांच कराकर कराने की मांग की। एसडीएम ने बताया कि फाइल तलब की जा रही है, जांच कराई जा रही है। एक दो दिन में स्थिति सामने आ जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।------------

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 20, 2026, 17:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: महिला बोली, मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं, जिम्मेदार पेशकार होगा #TheWomanSaid #ThereIsNoWayExceptToDie #ThePeonWillBeResponsible. #SubahSamachar