Mandi News: गोहर से लापता महिला और चौकीदार पुणे में मिले

दोनों को वापस लाने में जुटी गोहर थाना पुलिससंवाद न्यूज एजेंसीगोहर (मंडी)। गोहर पुलिस थाना में दो अलग-अलग गुमशुदगी के मामलों में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने ज्यूणी घाटी की एक विवाहित महिला और बासा पंचायत के विवाहित चौकीदार की लोकेशन महाराष्ट्र के पुणे में ट्रेस की है।महिला के परिजनों ने 21 जून को गोहर थाने में उसके गुम होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं, अगले ही दिन 22 जून को बासा पंचायत के एक व्यक्ति के परिजनों ने भी उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। दोनों के अचानक रहस्यमय परिस्थितियों में घर से गायब होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। मामले की जांच में जुटी गोहर पुलिस लगातार दोनों की तलाश में जुटी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को दोनों की लोकेशन पुणे में मिली, जिसके बाद उनसे संपर्क स्थापित किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों ने गोहर वापस आने के लिए सहमति जताई है। सूत्रों के अनुसार दोनों का मुंबई जाने का भी कार्यक्रम था, जो पूरा नहीं हो सका। हालांकि, दोनों के एक साथ घर छोड़ने के पीछे क्या कारण रहे, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस दोनों के गोहर पहुंचने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता सामने आने की बात कह रही है। दोनों विवाहित हैं। ऐसे में यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और दोनों के बयान दर्ज होने के बाद ही रहस्यमय ढंग से लापता होने के पीछे की सच्चाई से पर्दा उठ पाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 15:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: गोहर से लापता महिला और चौकीदार पुणे में मिले #TheWomanAndTheWatchmanWhoHadGoneMissingFromGoharWereFoundInPune. #SubahSamachar