Shahjahanpur News: मौसम में आएगा बदलाव, बादल छाए रहने के आसार

तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में हुई वृद्धि संवाद न्यूज एजेंसी शाहजहांपुर। पछुआ हवा का असर रहने से शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। दिन में तेज धूप निकली। इससे अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। वायुदाब गिरा हुआ है। इसके असर से शनिवार सुबह बादल छाए रहने के आसार हैं। दिन में मौसम खुलने से तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 11 मिलीबार गिरा हुआ है। इसके असर से शुक्रवार सुबह ऊंचाई पर बादल छाए रहने का अनुमान है। न्यूनतम और तापमान में वृद्धि के आसार बन रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 18:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shahjahanpur News: मौसम में आएगा बदलाव, बादल छाए रहने के आसार #TheWeatherWillChange #AndCloudyConditionsAreExpected. #SubahSamachar