Delhi News: सुबह मौसम रहा सुहाना, दोपहर में उमस ने किया बेहाल

अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट की संभावना अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली। राजधानी में बीते कई दिनों से सूरज अपने तल्ख तेवर दिखा रहा है। मौसम शुष्क बना रहने के चलते तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन रविवार की सुबह इससे बिल्कुल अलग दिखाई दी। सुबह से ही तेज हवाएं चल रही थीं। आसमान में काले बादल छाए हुए थे। इससे मौसम में ठंडक बनी हुई थी। दोपहर करीब एक बजे के आसपास धूप निकलने से गर्मी का असर बढ़ गया। शाम को भी उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने बीते तीन दिन से बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। लेकिन किसी भी इलाके में बूंदाबांदी रिकॉर्ड नहीं की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 36.7 और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 63 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 35 प्रतिशत रही। मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आएगी। उसके बाद के 24 घंटों में लगभग दो डिग्री की बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार, 22 से 27 जून के बीच आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 36 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 18:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi News: सुबह मौसम रहा सुहाना, दोपहर में उमस ने किया बेहाल #TheWeatherWasPleasantInTheMorning #ButHumidityMadeThingsUncomfortableInTheAfternoon. #SubahSamachar