Agra News: पुलिया निर्माण के ग्रामीणों का चौथे दिन भी धरना जारी
फतेहाबाद। पुलिया निर्माण की मांग करते हुए शनिवार को चौथे दिन भी कोरियन का पुरा गांव के पास ग्रामीणों का धरना जारी। ग्रामीणों ने बताया कि फतेहाबाद के बाह रोड से कोरियन का पुरा ,वाचापुरा, गुर्जा, सारंगपुर, भीकनपुर आदि गांव को जाने वाले रास्ते के बीच से आगरा से इटावा जाने वाली रेल लाइन निकल गई है। रेलवे लाइन के दोनों तरफ से बाउंड्रीवॉल का निर्माण करने से आवागमन बंद हो गया है। पिछले चार दिन से रेलवे पटरी के पास धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सांसद व विधायक और रेलवे के अधिकारियों से शिकायत कर चुके है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बताया कि दीवार बनने से रास्ता बंद हो गया है। गांवों के लोगों का कस्बा फतेहाबाद से संपर्क टूट गया है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 08, 2026, 02:53 IST
Agra News: पुलिया निर्माण के ग्रामीणों का चौथे दिन भी धरना जारी #Agra #AmarUjala #Fatehabad #Road #SubahSamachar
