Punjab: ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने चित्रकार डॉक्टर राजन मलूजा को किया सम्मानित
देश और दुनिया की बेहद प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था 'ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी' (सोनीपत) के वाइस चांसलर प्रो. डॉ सी राज कुमार द्वारा देश के विख्यात व राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित चित्रकार डॉक्टर राजन मलूजा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बता दें कि डॉक्टर राजन मलूजा मूल रूप से श्री मुक्तसर साहिब की गौरवमयी मिट्टी से ताल्लुक रखते हैं और इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली में स्थायी रूप से रह रहे हैं। डॉक्टर राजन मलूजा वर्तमान में देश-विदेश में अपनी उत्कृष्ट व कालजयी चित्रकारी के माध्यम से कला जगत में अपनी एक अद्वितीय और विशिष्ट साख स्थापित कर चुके हैं। वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) सी. राज कुमार जी के विशेष व व्यक्तिगत निमंत्रण पर उन्हें गत दिवस ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के 'वीआईपी भ्रमण' का सुअवसर मिला, जहां परिसर में उनका बेहद राजसी स्वागत हुआ और उन्हें यह सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हुआ। अत्यंत गौरव की बात यह है कि डॉक्टर राजन मलूजा इससे पहले भारत के पूर्व राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद जी सहित देश की कई अन्य शीर्ष व अति-विशिष्ट हस्तियों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर भव्य रूप से सम्मानित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया) श्री उदय उमेश ललित जी भी डॉक्टर राजन मलूजा की अलौकिक कला से मंत्रमुग्ध होकर सार्वजनिक मंचों से उनकी भूरि-भूरि सराहना कर चुके हैं। गौरतलब है कि डॉक्टर मलूजा के वर्षों से देश के सबसे प्रतिष्ठित और नामी औद्योगिक घराने 'जिंदल परिवार' से भी बेहद आत्मीय, गहरे व पारिवारिक ताल्लुकात हैं। इस ऐतिहासिक मुलाकात के दौरान वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) सी राज कुमार जी ने डॉक्टर राजन मलूजा के इस अद्भुत, प्रेरक कलात्मक सफर और देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर बैठे महानुभावों से मिले राष्ट्रीय सम्मानों की सर्वोच्च शब्दों में सराहना की। विश्वविद्यालय की ओर से डॉक्टर राजन मलूजा के इस विलक्षण हुनर और उनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर की भारी साख को सलाम करते हुए उन्हें विशेष सम्मानसूचक मफ़लर (राजसी स्कार्फ़) पहनाकर और यूनिवर्सिटी का अत्यंत प्रतिष्ठित मोमेंटो (स्मृति चिन्ह) भेंट कर भव्य रूप से सम्मानित किया गया। इस उच्च स्तरीय मुलाकात के दौरान यूनिवर्सिटी के आगामी बड़े आर्ट प्रोजेक्ट्स को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच बेहद सकारात्मक, दूरगामी व कूटनीतिक चर्चा हुई, जिन्हें अब बहुत जल्द 'फास्ट ट्रैक मोड' पर आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 11:19 IST
Punjab: ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने चित्रकार डॉक्टर राजन मलूजा को किया सम्मानित #CityStates #Chandigarh-punjab #Raajanmaluuja #Rajanmaluja #Ajanmaluujaarts #Raajanmaluujastudiopodcast #SubahSamachar
