Tehri News: देवलसारी को जोड़ने वाली उडारसूं-बंगशील सड़क अधर में

दो किमी क्षेत्र में सड़क नहीं बनने से लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानीथत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक में देवलसारी को जोड़ने वाला उडारसुं और बंगशील मोटर मार्ग को जोड़ने के की मांग पर कोई अमल नहीं हो पाया है जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।जौनपुर ब्लॉक के पालीगाड क्षेत्र में पर्यटन स्थल देवलसारी के बंगशील से देवलसारी ओडारसुं दो किमी किमी मार्ग लंबे समय से नहीं बन पाया है जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को कई असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग बनने से पालीगाड और दसज्यूला पट्टी का ग्राम पंचायत बंगसील, मोलधार, ओतड़, तेवा, नौगांव, पुजालडी, भूयांसारी, ठिक, किंसू, खेड़ा, पापरा, मैड, बैट, मथलाऊ, डागू, अगिंडा, खट और सिंजल सहित कई गांव आपस में जुड़ जाएंगे। खेड़ा के प्रधान कुलवीर रावत, भूयांसारी के प्रधान कृष्णा देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा, विजेंद्र सिंह पंवार, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष संजय गौड़, विमल नौटियाल और महिला समूह की अध्यक्ष शोभना देवी ने कहा कि दोनों मोटर मार्ग को आपस में जोड़ने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिए जाने ने स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों पैदल दूरी नापने को मजबूर हैं। वाहन से आवागमन करने वालों को 10-12 किमी लंबा सफर तय करना पड़ रहा है। उन्होंने पर्यटकों और ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए अधर में लटकी सड़क का निर्माण शीघ्र किया जाना चाहिए। इस बाबत लोनिवि के ईई सोनू कुमार त्यागी ने कहा कि लोनिवि ने वन विभाग और राजस्व विभाग के साथ मिलकर सड़क का सर्वे किया जा चुका है। जल्द वन भूमि हस्तांतरण की कार्यवाही शुरू होने की उम्मीद है। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद सड़क की स्वीकृति मिलते ही दोनों सड़कों को जोड़ने का काम शुरू किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 01, 2026, 19:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Tehri News: देवलसारी को जोड़ने वाली उडारसूं-बंगशील सड़क अधर में #TheUdarsun-BangsheelRoadConnectingDevalsariHangsInLimbo. #SubahSamachar