Agra News: कालिंदी विहार में बदलेगी तस्वीर, बुद्धा पार्क में 100 फीट ऊंचे पोल पर शान से लहराएगा तिरंगा
आगरा के कालिंदी विहार में खत्ताघर की जमीन को समतल कर बनाए जा रहे बुद्धा पार्क में 100 फीट ऊंचे पोल पर तिरंगा लहराएगा। सोमवार को नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने अधिकारियों के साथ निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। सभी कार्यों को तय समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने पार्क में स्थापित हो रही भगवान बुद्ध की प्रतिमा के रंग, प्रकाश व्यवस्था, डेकोरेटिव लाइटिंग और परिसर में लगाए जाने वाले ग्रेनाइट पत्थरों की गुणवत्ता और डिजाइन की जानकारी ली। निर्देश दिए कि पार्क का विकास इस तरह किया जाए कि यह धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से आकर्षक और उपयोगी बन सके। नगर आयुक्त ने पार्क में हरियाली, हाईवे की ओर से आने वाले रास्ते के दोनों ओर पार्किंग और प्रभावी ड्रेनेज व्यवस्था विकसित करने को कहा। इस दौरान अधिशासी अभियंता अरविंद श्रीवास्तव, सहायक अभियंता जीवेक तथा सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, अवर अभियंता ललित अग्रवाल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 10, 2026, 02:31 IST
Agra News: कालिंदी विहार में बदलेगी तस्वीर, बुद्धा पार्क में 100 फीट ऊंचे पोल पर शान से लहराएगा तिरंगा #CityStates #Agra #KalindiVihar #BuddhaPark #100FeetTricolour #MunicipalCorporation #ParkBeautification #TourismDevelopment #SubahSamachar
