ईशा मालवीय की डेब्यू फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, प्यार-पागलपन और जुनून की दिखी झलक; इस दिन रिलीज होगी मूवी
बिग बॉस 17 फेम ईशा मालवीय अब बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रही हैं। उनकी पहली पंजाबी फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में नजर आएंगी ईशा ईशा मालवीय जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। उनकी पहली फिल्म इश्कां दे लेखे का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह रोमांटिक पंजाबी फिल्म स्पीड रिकॉर्ड्स, पैनोरमा स्टूडियोज और डायमंडस्टार वर्ल्डवाइड के यूट्यूब चैनलों पर कोलैबोरेशन के तहत रिलीज हुई है। तीनों प्लेटफॉर्म्स पर मिलाकर करीब 50 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं, जिससे फिल्म को शानदार डिजिटल ओपनिंग मिली है। कैसा है ट्रेलर फिल्म में ईशा मालवीय के साथ पंजाबी सिंगर और एक्टर गुरनाम भुल्लर लीड रोल में नजर आएंगे। ट्रेलर की शुरुआत यूनिवर्सिटी की घंटी से होती है और फिर गुरनाम का दमदार रोमांटिक डायलॉग सुनाई देता है- जदो प्यार हद से गुजर जाए, उने मोहब्बत कहते हैं। जदो मोहब्बत हद से गुजर जाए, उनो पागलपन कहते हैं। View this post on Instagram A post shared by Gurnam Bhullar (@gurnambhullarofficial) इसके बाद ट्रेलर में एक खूबसूरत रोमांटिक गाना और परीक्षा हॉल में बैठी ईशा की झलक देखने को मिलती है। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री काफी फ्रेश और इमोशनल नजर आ रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 13:57 IST
ईशा मालवीय की डेब्यू फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, प्यार-पागलपन और जुनून की दिखी झलक; इस दिन रिलीज होगी मूवी #Entertainment #National #IshaMalviya #IshaMalviyaBiggBoss #IshaMalviyaMovie #IshqanDeLekheMovie #IshqanDeLekheReleaseDate #GurnamBhullar #GurnamBhullarMovies #ManveerBrar #SubahSamachar
