Fatehabad News: बिजली गुल होने से तीन घंटे तक बंद रही लालबत्ती, यातायात व्यवस्था पर लगा ब्रेक
फतेहाबाद। शहर में वीरवार को करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण आंबेडकर चौक पर लगे ट्रैफिक सिग्नल (लालबत्ती) बंद हो गई। इससे सिग्नल बंद होने के कारण यातायात अव्यवस्थित हो गया।इस दौरान पुराना बस स्टैंड, जीटी रोड, भट्टू रोड और बाजार की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सिग्नल बंद होने के कारण चारों दिशाओं से आने वाले वाहन एक साथ सड़क पर प्रवेश करने लगे, जिससे जाम और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।स्थिति बिगड़ते देख यातायात पुलिस ने तुरंत कर्मचारियों को तैनात किया और यातायात नियंत्रित कर व्यवस्था को दुरुस्त किया। पुलिस कर्मचारियों की सक्रियता से कुछ समय बाद ट्रैफिक सामान्य हुआ। स्थानीय वाहन चालकों ने प्रशासन से आग्रह किया कि शहर में और भी ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएं, ताकि भविष्य में बिजली कट या सिग्नल खराब होने की स्थिति में यातायात अव्यवस्थित न हो।---बैकअप सुविधा का अभावशहर के आंबेडकर चौक पर नगर परिषद के कहने पर लोक निर्माण विभाग की ओर से यह ट्रैफिक सिग्नल लगाया गया है। इन ट्रैफिक सिग्नल के पास बिजली जाने की स्थिति में कोई वैकल्पिक बैकअप (जैसे सोलर पैनल या यूपीएस सिस्टम) उपलब्ध नहीं है। जैसे ही मुख्य लाइन से बिजली कटती है, सिग्नल पूरी तरह बंद हो जाते हैं। जिस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। ---तीन घंटे तक लाइट जाने से ट्रैफिक सिग्नल बंद होने के बाद कर्मचारियों की ओर से व्यवस्था चलाई गई थी। यह ट्रैफिक सिग्नल नगर परिषद की ओर से लगवाया गया है, बैकअप की व्यवस्था के बारे में उन्हें कुछ नहीं पता।- जय सिंह, प्रभारी यातायात पुलिस फतेहाबाद।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 19, 2026, 22:37 IST
Fatehabad News: बिजली गुल होने से तीन घंटे तक बंद रही लालबत्ती, यातायात व्यवस्था पर लगा ब्रेक #TheTrafficSystemWasDisruptedAfterThePowerFailure #WhichResultedInTheTrafficLightsBeingShutDownForThreeHours #SubahSamachar
