Panipat News: बांके बिहारी मंदिर में छठा तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आज से
-पहले दिन श्री वृंदावन धाम के कलाकारों द्वारा रासलीला का होगा मंचन-दूसरे दिन संकीर्तन रसधारा में अनूप भैया और अमन भैया देंगे भजनोंं की प्रस्तुति-अंतिम दिन रसमयी कीर्तन में चित्र-विचित्र महाराज भजनों से प्रभु को रिझाएंगेसंवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। अंसल स्थित बांके बिहारी मंदिर में रविवार को छठे तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रभु के दरबार को बड़े ही भव्य तरीके से सजाया जाएगा। कोलकाता के कई प्रकार के फूलों से प्रभु के दरबार को सजाया जाएगा। इसके लिए मंदिर समिति के सदस्यों ने संबंधित तैयारियों को पहले ही पूरा कर लिया है। मंदिर में कार्यक्रम के लिए पंडाल बन कर तैयार है। कार्यक्रम के पहले दिन श्री वृंदावन धाम श्री राधा रमन मंदिर से रासलीला करने सखियां आ रही है। साथ ही सोमवार को भजन गायक अनूप और अमन राधा माधव संकीर्तन मंडल की तरफ से संकीर्तन किया जाएगा और कार्यक्रम के अंतिम दिन मंगलवार को चित्र-विचित्र महाराज द्वारा सुंदर भजनों से प्रभु को रिझाया जाएगा।मंदिर सेवक चमन लाल गुप्ता ने बताया कि मंदिर में छठे तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आगाज हो गया है। इसके लिए मंदिर समिति द्वारा सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। मंदिर को भी बड़े ही भव्य तरीके से सजाया गया है। रविवार को शाम पांच बजे कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इसमें वृंदावन धाम से आई बहनोंं द्वारा रासलीला का कार्यक्रम किया जाएगा। अगले दिन अनूप और अमन भैया का संकीर्तन व अंतिम दिन चित्र-विचित्र महाराज द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है।36-37
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 16:07 IST
Panipat News: बांके बिहारी मंदिर में छठा तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आज से #TheThree-dayAnnualFestivalAtBankeBihariTempleBeginsToday. #SubahSamachar
